Bollywood Actresses Died in 2023 | इस साल दुनिया छोड़ गई ये सभी अभिनेत्रियां | Bela Bose | Sulochana Laatkar | Seema Deo | Vaibhavi Upadhyaya
साल 2023 भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा अहम साल रहा है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़ी ही सक्सेसफुल फिल्में आई। और कुछ बड़े ही शानदार कलाकारों ने अपना करियर भी इसी साल शुरू किया। हालांकि इसी साल कुछ बेहतरीन कलाकारों ने भी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
![]() |
| Bollywood Actresses Died in 2023 - Photo Courtesy: YouTube/Kissa TV |
Meerut Manthan एक आर्टिकल के ज़रिए 2023 में दुनिया छोड़कर जाने वाले कई कलाकारों का ज़िक्र पहले ही कर चुका है। और अब इस Article में मेरठ मंथन बात करेगा उन कुछ अदाकाराओं की, जो किसी वक्त पर फिल्म और टीवी जगत का चर्चित चेहरा हुआ करती थी।
जिनके लाखों फैंस देश और दुनिया में हुआ करते थे। लेकिन 2023 में मौत ने इन अदाकाराओं को अपने आगोश में हमेशा के लिए सुला लिया।
01- बेला बोस/Bela Bose
20 फरवरी 2023 को गुज़रे ज़माने की नामी एक्ट्रेस और डांसर बेला बोस जी का निधन हो गया। जिस वक्त बेला बोस जी की मृत्यु हुई, उस वक्त वो 79 साल की थी। बेला जी काफी वक्त से बीमार चल रही थी।
बेला बोस फिल्मों में बहुत ही ग्लैमरस लेकिन निगेटिव शेड्स वाले कैरेक्टर्स में नज़र आती थी। बेला बोस जी का जन्म 18 अप्रैल 1941 को कोलकाता में हुआ था।
![]() |
| Actress Bela Bose - Photo: Social Media |
यूं तो इनके पिता का कपड़े का बहुत शानदार बिजनेस था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि बेला बोस जी के पिता की सारी जमा पूंजी डूब गई। उनका बिजनेस भी चौपट हो गया।
मजबूरन इनके पिता अपने परिवार को लेकर मुंबई आ गए थे। हालांकि मुंबई आने के कुछ ही दिनों बाद एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।
पिता की मौत के बाद परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। इनकी मां ने कड़ा संघर्ष करके अपने परिवार का पालन किया। और बेला जी ने भी अपनी मेहनत और लगन के दम पर मणिपुरी नृत्य सीखा।
साथ ही साथ फिल्मी डांस की भी बारीकियां बेला जी ने सीखी थी। और आगे चलकर बेला जी हिंदी फिल्मों में अपना एक अलग मुकाम बनाने में कामयाब रही थी।
02- वैभवी उपाध्याय/Vaibhavi Upadhyaya
![]() |
| Actress Vaibhavi Upadhyay - Photo: Social Media |
2023 में एक बेहद दुखद खबर उस वक्त आई जब पता चला कि एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में मारी गई। वैभवी और उनके फियांसे फोर्चूनर कार से हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे।
लेकिन एक जगह उनकी गाड़ी पचास फीट गहकी खाई में गिर गई। वैभवी के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी जान चली गई। वैभवी उपाध्याय पॉप्युलर टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई में जैसमीन के किरदार में दिखी थी।
इसके अलावा उन्होंने कुछ और टीवी शोज़ व फिल्मों में भी काम किया था। वैभवी मूलरूप से गुजरात की रहने वाली थी। उनका जन्म 25 जुलाई 1984 को हुआ था।
03- सुलोचना लाटकर/Sulochana Latkar
4 जून 2023 को सीनियर एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर जी का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते निधन हो गया था। सुलोचना लाटकर बॉलीवुड फिल्मों में मां के कैरेक्टर निभाने के लिए जानी जाती थी। उ
न्होंने लगभग हर बड़े स्टार की मां का रोल निभाया था। सुलोचना जी का जन्म 20 जुलाई 1929 को कर्नाटक के बेलगाम ज़िले के खड़कलाट गांव में हुआ था।
सुलोचना जी छोटी ही थी जब इनके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। बचपन काफी मुसीबतों में गुज़र रहा था कि एक दिन किस्मत ने इन्हें मास्टर विनायक जी से मिला दिया।
![]() |
| Actress Sulochana Laatkar - Photo: Social Media |
मास्टर विनायक 1930 से 1940 के बीच के नामी अभिनेता और डायरेक्टर थे। उन्होंने ही सुलोचना लाटकर जी को अपनी कंपनी प्रफुल्ल पिक्चर्स में पहली नौकरी दी थी। बस यहीं से सुलोचना लाटकर जी का फिल्मी सफर शुरू हो गया था।
प्रफुल्ल पिक्चर्स में नौकरी के दौरान ही सुलोचना लाटकर जी की मुलाकात लता मंगेशकर जी से हुई थी। और ये दोनों के बहुत बढ़िया दोस्त भी बन गई थी। फिर तीन महीने बाद सुलोचना जी ने भालजी पेंढारकर की कंपनी जयाप्रभा स्टूडियो में नौकरी शुरू कर दी।
और ये भालजी पेंढारकर ही थे जिन्होंने इन्हें सुलोचना लाटकर नाम दिया था। जी हां, सुलोचना जी का असल नाम नगाबाई था। और लोग इन्हें रंगू के नाम से भी पुकारा करते थे।
सुलोचना लाटकर जी की पहली 1948 में आई थी। ये एक मराठी फिल्म थी और इसमें सुलोचना जी लीड हीरोइन थी।
फिर साल 1953 में इन्होंने औरत तेरी यही कहानी नाम की पहली हिंदी फिल्म में काम किया था। जो कि स्त्री जन्म तुझी कहाणी नामक एक मराठी फिल्म का रीमेक थी। और इत्तेफाक से उस फिल्म में भी मुख्य भूमिका में सुलोचना लाटकर जी ही थी।
04- सीमा देव/Seema Deo
24 अगस्त 2023 को 81 साल की उम्र में सीनियर अदाकारा सीमा देव जी का भी निधन हो गया। सीमा देव जी हिंदी और मराठी फिल्मों की नामी चरित्र अदाकारा थी। सीमा देव जी के पति रमेश देव जी भी एक्टर थे और उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया था।
रमेश देव जी का निधन साल 2022 की फरवरी में हुआ था। सीमा देव जी का जन्म 27 मार्च 1942 को मुंबई के गिरगांव में हुआ था। इनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इसलिए इन्होंने फिल्मों में काम करने का फैसला लिया था।
![]() |
| Actress Seema Deo - Photo: Social Media |
और इत्तेफाक देखिए, जिस दिन ये अपनी मां के साथ फिल्मिस्तान स्टूडियो में काम की तलाश में जा रही थी, उसी दिन लोकल ट्रेन में पहली दफा इनकी मुलाकात रमेश देव जी से हुई थी। हालांकि पहली मुलाकात में इनकी मां और रमेश देव जी का झगड़ा हो गया था।
वैसे, यहां ये बात बतानी भी ज़रूरी है कि सीमा देव जी का असली नाम नलिनी सराफ था। फिल्मों में आने के बाद ये नलिनी से बनी थी सीमा। और रमेश देव जी से शादी करने के बाद ये बनी सीमा देव।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें