Anjala Zaveri | अक्षय खन्ना की पहली हीरोइन | अरबाज़ खान संग तेरी 'जवानी बड़ी मस्त मस्त' गीत में नज़र आई Actress की कहानी | Biography
Vinod Khanna साहब जब अपने Son Akshaye Khanna को Film Industry में लॉन्च करने के लिए Himalay Putrla फिल्म बना रहे थे तो उन्हें अक्षय के लिए Heroine तलाश करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। उस रोल के लिए कोई परफेक्ट लड़की उन्हें नहीं मिल पा रही थी।
Actress Anjala Zaveri Biography - Photo: Social Media
आखिरकार उनकी तलाश पूरी हुई Anjala Zaveri पर जो उन दिनों लंदन में थी। उनका जन्म और परवरिश लंदन में रहने वाले एक गुजराती परिवार में हुई थी। 16 नवंबर 1972 को अंजला का जन्म हुआ था। हालांकि कुछ वेबसाइट्स दावा करती हैं कि अंजला का जन्म 20 अप्रैल को हुआ था। लेकिन ये सच नहीं है।
Anjala Zaveri को बचपन से ही Indian Movies बहुत पसंद थी। London में मौजूद एक Pakistani Shop से Anjala Zaveri भारतीय फिल्मों की Video Cassettes खरीदा करती थी। अंजला भले ही लंदन में जन्मी व पली-बढ़ी हो। लेकिन उनके पिता ने उन्हें भारतीय संस्कृति से कभी दूर नहीं होने दिया। अक्सर पिता के साथ वो भारत आया भी करती थी।
एक दिन विनोद खन्ना ने ज़ीटीवी और सनराइज़ रेडियो पर लंदन में अनाउंस कराया कि वो एक हीरोइन की तलाश करने इंग्लैंड आ रहे हैं। अंजना को भी उस अनाउंसमेंट का पता चला। उन दिनों वैसे भी अंजला मॉडलिंग करने के ख्वाब देखा करती थी।
लेकिन वो जानती थी कि उनकी हाइट काफी कम है। उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में कामयाबी नहीं मिल सकेगी। अंजला ने अपना एक फोटोशूट कराया था। जब उन्हें पता चला कि विनोद खन्ना इंग्लैंड आ चुके हैं तो अंजला ने अपनी वो तस्वीरें ऑडिशन के लिए सब्मिट कर दी।
हालांकि Anjala Zaveri को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया भी जाएगा। लेकिन उन्हें बुलाया गया। और उनका ऑडिशन भी लिया गया। ऑडिशन देने और भी कई लड़कियां आई थी। अंजला को ज़रा भी उम्मीद नहीं थी कि उनका सिलेक्शन होगा। पर किस्मत तो उन पर मेहरबान हो चुकी थी। सो, 10 दिन तक चले ऑडिशन के बाद विनोद खन्ना ने अंजला से कहा कि अपना पासपोर्ट तैयार रखना। तुम हमारे साथ इंडिया जा रही हो।
इत्तेफाक से उन दिनों अंजला के एग्ज़ाम्स हो चुके थे और कॉलेज की छुट्टियां चल रही थी। इसलिए उन्होंने अपनी मां को साथ लिया और हिमालय पुत्र में काम करने भारत आ गई। इस तरह हिमालय पुत्र से अक्षय खन्ना के साथ-साथ अंजला ज़वेरी का भी डेब्यू हुआ।
हालांकि वो फिल्म फ्लॉप हो गई। अंजला इंग्लैंड वापस लौट गई। फिर लगभग दो महीने बाद अंजला फिर से भारत आई। इस दफा उन्होंने रुख किया साउथ फिल्म इंडस्ट्री का। और अंजला के डस्की लुक्स ने साउथ में उन्हें सफलता दिला दी।
अंजला की दूसरी हिंदी फिल्म थी बेताबी, जिसमें ये अरशद वारसी के अपोज़िट दिखी। इस फिल्म में चंद्रचूर सिंह और मयूरी कांगो भी थे। ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई। और इसी के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइन बनकर नाम कमाने की अंजला की उम्मीद भी खत्म हो गई।
उन्होंने फैसला किया कि वो हिंदी फिल्मों में सपोर्टिंग भूमिकाएं भी निभाया करेंगी। तब अंजला को मिली प्यार किया तो डरना क्या। ये वही फिल्म है जिसमें सलमान खान और काजोल हीरो-हीरोइन थे। अंजला इस फिल्म में अरबाज़ खान संग रोमांस करते नज़र आई थी। इस फिल्म का गाना तेरी जवानी बड़ी मस्त-मस्त है अंजला पर ही फिल्माया गया था।
हिंदी फिल्मों में तो अंजला को सपोर्टिंग कैरेक्टर्स भी अच्छे ना मिल सके। लेकिन साउथ इंडस्ट्री में ये अच्छी-खासी मशहूर हो चुकी थी। वहां अंजला ने कई बड़े स्टार्स के अपोज़िट काम किया। लेकिन फिर धीरे-धीरे अंजला साउथ इंडस्ट्री से भी गायब हो गई।
आखिरी दफा अंजला दिखी थी 2012 में आई तेलुगू फिल्म लाइफ इज़ ब्यूटीफुल में। उसके बाद से ही अंजला ग्लैमर वर्ल्ड से पूरी तरह से दूर हैं। अंजला ने मॉडल-एक्टर तरुण अरोरा से शादी की है। तरुण अरोरा वही हैं जो शाहिद-करीना की फिल्म जब वी मेट में करीना के बॉयफ्रेंड अंशुमन बने थे।
अंजला के पति वरुण अरोरा आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। हालांकि वो अब साउथ की फिल्मों में ही नज़र आते हैं। और चूंकि वरुण का हॉस्पिटैलिटी बिजनेस है तो अंजला उनके साथ मिलकर बिजनेस संभालती हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें