Salma Agha | Nikaah Movie की Nilofar सलमा आग़ा की दिचस्प कहानी जानिए | Biography

जब Nikaah Movie रिलीज़ हुई थी तब Salma Agha को Filmfare ने दो कैटेगरीज़ में नॉमिनेट किया था। पहली थी Best Actress और दूसरी थी Best Playback Singer Female. बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड तो पद्मिनी कोल्हापुरे को प्रेम रोग फिल्म के लिए मिला। 

लेकिन बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड मिला सलमा आग़ा को। गीत था दिल के अरमां आसुओं में बह गए। 

जबकी इन्हीं(30वें) फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में दो और गीतों के लिए सलमा आग़ा को इसी कैटेगरी में नॉमिनेश मिला था। ये गीत थे दिल की ये आरज़ू, व फज़ा भी है जवां जवां। 

यानि पहली ही फिल्म से सलमा आग़ा ने गर्दा उड़ा दिया थाि। वैसे जानकारी के लिए आपको बता दूं कि उस साल बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड हमारे किशोर दा को मिला था। गीत था नमक हलाल फिल्म का पग घुंघरू। किशोर दा की तो बात ही अलग थी।

biography-of-actress-salma-agha
Biography of Actress Salma Agha - Photo: Social Media

 25 अक्टूबर 1956 को Pakistan के Karachi में Salma Agha का जन्म हुआ था। Salma Agha की मां का नाम Nasreen Agha और पिता का नाम Liaquat Gul Agha है। गायकी इन्होंने स्कूल के दिनों में ही शुरू कर दी थी। ये छोटी ही थी जब इनके माता-पिता लंदन शिफ्ट हो गए थे। चलिए, सलमा आग़ा के बारे में और कुछ भी जानते हैं। 

रीडिफ डॉट कॉम के लिए पत्रकार रोशमिला भट्टाचार्य को दिए एक इंरटव्यू में सलमा आग़ा ने बताया था कि कई लोग थे जिन्होंने बी.आर.चोपड़ा से खूब कहा था कि उनकी आवाज़ में फिल्म के गीत ना रिकॉर्ड कराए जाएं। क्योंकि मेरी आवाज़ दूसरी गायिकाओं से एकदम अलग थी। 

निकाह फिल्म की यूनिट में भी कई बड़े लोग थे जो चाहते थे कि सभी गीत आशा भोसले जी से गवाए जाएं। आशा जी बी.आर.फिल्म्स की रेगुलर गायिका भी थी। लेकिन बी.आर.चोपड़ा जी ने सलमा आग़ा पर भरोसा बनाए रखा। 

और जब 24 सितंबर 1982 को निकाह फिल्म रिलीज़ हुई तो दिल के अरमां आसुओं में बह गए गीत लोगों को इतना ज़्यादा पसंद आया कि लोगों ने सिनेमाघरों की स्क्रीन पर खूब सिक्के उछाले थे। कई लोगों ने सिर्फ इस गीत के लिए निकाह फिल्म को कई-कई दफा देखा था। 

Salma Agha कहती हैं कि वो ताउम्र B.R. Chopra की कृतज्ञ रहेंगी। क्योंकि चोपड़ा साहब ने अपना वादा निभाया था। दरअसल, जब बी.आर.चोपड़ा ने Salma Agha को Nikaah फिल्म ऑफर की थी तब सलमा आग़ा ने शर्त रखी थी कि वो तब ही इस फिल्म में एक्टिंग करेंगी जब उन्हें फिल्म में गाने का मौका भी दिया जाएगा।

चलिए, अब ये भी जान लेते हैं कि आखिर बी.आर.चोपड़ा और सलमा आग़ा की मुलाकात हुई कैसे थी। तो कहानी कुछ यूं है कि सलमा आग़ा उन दिनों नौशाद साहब के डायरेक्शन में एक फिल्म का गीत रिकॉर्ड कर रही थी। उस फिल्म का नाम था चाणक्य चंद्रगुप्त। 

उस फिल्म में धर्मेंद्र व दिलीप साहब नज़र आने वाले थे। लेकिन वो फिल्म कभी पूरी बन ना सकी। साल 1946 में एक फिल्म आई थी जिसे ए.आर.कारदार ने बनाया था। उस फिल्म का नाम था शाहजहां। उसका संगीत नौशाद ने ही दिया था। 

और इत्तेफाक से उस फिल्म में सलमा आग़ा की मां नसरीन ने मुमताज़ का किरदार निभाया था। उसी वक्त से नौशाद साहब की जानकारी सलमा आग़ा के परिवार से थी।

नौशाद सलमा आग़ा को भी जानते थे। और उसी जान-पहचान का लिहाज करते हुए नौशाद ने सलमा आग़ा को चाणक्य चंद्रगुप्त फिल्म में गाने का मौका दिया था। 

उन्हीं दिनों बी.आर.चोपड़ा निकाह फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश में थे। एक दिन वो भी नौशाद से मिलने उनके रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंच गए। और जैसे ही चोपड़ा साहब ने सलमा आग़ा को देखा तो वो फौरन बोले,"ये है नीलोफ़र।" 

हैरान सलमा आग़ा ने उनसे कहा कि मैं नीलोफर नहीं हूं। लेकिन बी.आर.चोपड़ा ने कहा,"तुम ही हो नीलोफ़र।" 

तब नौशाद साहब ज़ोर से हंसे और बोले,"चोपड़ा साहब, इस लड़की का नाम तो सलमा आग़ा है।" तब बी.आर.चोपड़ा ने एक्सप्लेन किया कि वो क्यों इस लड़की यानि सलमा आग़ा को नीलोफ़र कह रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि वो निकाह नाम से एक फिल्म बना रहे हैं जिसकी हीरोइन का नाम नीलोफर है। फिर सलमा की तरफ देखकर बी.आर.चोपड़ा बोले,"यही है वो। मुझे मेरी नीलोफ़र मिल गई।"

सलमा आग़ा उस वक्त एक्टिंग नहीं करना चाहती थी। उन्होंने चोपड़ा साहब से एक्टिंग करने को मना कर दिया। लेकिन चोपड़ा साहब ने सलमा को अगले दिन मिलने के लिए राज़ी कर लिया। 

अगले दिन जब सलमा आग़ा बी.आर.चोपड़ा से मिलने उनके ऑफिस पहुंची और उन्होंन निकाह फिल्म की स्टोरी सुनी तो वो स्टोरी सलमा को इतनी पसंद आई कि वो निकाह में काम करने को तैयार हो गई। 

जबकी उन्होंने ना तो पहले कभी एक्टिंग की थी। और ना ही एक्टिंग की कभी कोई ट्रेनिंग ली थी। लेकिन सलमा आग़ा के लिए एक्टिंग की राह अभी पूरी तरह आसान नहीं हुई थी।

अभी उन्हें अपने घरवालों की इजाज़त की ज़रूरत थी। सो बी.आर.चोपड़ा ने फोन किया जुगल किशोर मेहरा को, जो रिश्ते में सलमा आग़ा के सौतेले नाना थे। 

जुगल किशोर मेहरा राज कपूर के सगे मामा थे। उन्होंने सलमा आग़ा की नानी अनवरी बाई बेगम से शादी की थी और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। अनवरी बाई एक एक्ट्रेस थी और अविभाजित भारत की फिल्म इंडस्ट्री में उनका भी अच्छा नाम था। अनवरी बाई ने पहली शादी की थी संगीतकार रफ़ीक गजनवी से। रफ़ीक गजनवी से अनवरी बाई को एक बेटी हुई थी जिसका नाम था नसरीन। 

जब भारत का विभाजन हुआ था तब रफ़ीक गजनवी पाकिस्तान चले गए थे। नसरीन की ही बेटी हैं सलमा आग़ा। नसरीन ने भी कुछ फिल्मों में बतौर हीरोइन काम किया था। रफ़ीक गजनवी की मृत्यु 1974 में हो गई थी। 

उस वक्त तक सलमा आग़ा की नानी अनवरी बाई और उनके सौतेले नाना जुगल किशोर मेहरा लंदन शिफ्ट हो चुके थे। 

बाद में सलमा आग़ा और उनकी मां नसरीन भी लंदन में उन्हीं के साथ जाकर रहने लगे थे। इस तरह सौतेले नाना होते हुए भी जुगल किशोर मेहरा को सलमा आग़ा सगे नाना जैसा ही मानती हैं।

बी.आर.चोपड़ा जुगल किशोर मेहरा को उस ज़माने से जानते थे जब वो खुद एक पत्रकार थे और जुगल किशोर मेहरा ऑल इंडिया रेडियो से जुड़े हुए थे। 

चोपड़ा साहब ने जब जुगल किशोर मेहरा को लंदन में फोन किया तो उन्होंने चोपड़ा साहब से कहा कि सलमा से एक्टिंग-वैक्टिंग मत कराओ। 

सलमा बताती हैं कि एक दफा राज कपूर ने भी उन्हें अपनी एक फिल्म में लेने की कोशिश की थी। लेकिन तब भी उनके नाना जुगल किशोर मेहरा उर्फ अहमद सलमान ने राज कपूर को मना कर दिया था। लेकिन बी.आर.चोपड़ा नहीं माने। 

उनके बार-बार कहने पर जुगल किशोर मेहरा ने सलमा आग़ा को फिल्मों में एक्टिंग करने की इजाज़त दे दी। 

बी.आर.चोपड़ा को सलमा आग़ा पर इतना यकीन था कि उन्होंने सलमा का ऑडिशन तक नहीं लिया।

सलमा आग़ा बताती हैं कि शूटिंग शुरू होने से पहले राज बब्बर व दीपक पराशर संग दो महीने तक उनकी एक्टिंग की स्पेशल वर्कशॉप बी.आर.चोपड़ा ने आयोजित कराई थी। 

एक मेंटोर की तरह खुद बी.आर.चोपड़ा ने सलमा आग़ा को एक्टिंग की बारीकियां सिखाई। कैमरे के लैंस व लाइटिंग्स की जानकारी दी। 

सलमा आग़ा ये भी कहती हैं कि बी.आ.चोपड़ा से मिली ट्रेनिंग का उन्हें ये फायदा हुआ कि उनके अधिकतर सीन्स पहले ही शॉट में ओके हो गए। 

और मात्र नौ महीने के भीतर ही निकाह फिल्म की सारी शूटिंग कंप्लीट हो गई। फाइनली जब निकाह रिलीज़ हुई तो दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया।

Nikaah Movie के रिलीज़ होने के बाद Salma Agha अपनी पढ़ाई पूरी करने London वापस लौट गई थी। लगभग दो साल बाद वो वापस लौटी। उन्होंने "कसम पैदा करने वाले की" नामक फिल्म में काम किया। लेकिन निकाह फिल्म जैसी कायमाबी Salma Agha को ना मिल सकी। 

अपने छोटे से करियर में सलमा आग़ा ने सलमा, ऊंचे लोग, जंगल की बेटी, पांच फौलादी, महावीरा, कंवरलाल, पति पत्नी और तवायफ जैसी फिल्मों में काम किया था। कई पाकिस्तानी फिल्मों में भी इन्होंने काम किया। 

कई फिल्मों में गायकी भी की। लेकिन जो शोहरत इन्हें निकाह से मिली थी वो फिर कभी किसी और फिल्म से नहीं मिली। 

कहना गलत नहीं होगा कि सलमा आग़ा वन हिट वंडर बनकर ही रह गई। वैसे, सलमा आग़ा कहती हैं कि उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। 

सलमा आग़ा की निजी ज़िंदगी की बात करें तो सलमा आग़ा किसी ज़माने में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन अयाज सिपरा के साथ रिलेशन में थी। कई सालों तक अयाज सिपरा संग इनका रिलेशन रहा। लेकिन उनसे इनकी शादी ना हो सकी।

1981 में सलमा आग़ा ने एक्टर जावेद शेख से शादी की। जावेद शेख कई भारतीय फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। 

लेकिन उनसे सलमा आग़ा का रिश्ता चल ना सका। और कुछ ही सालों बाद(1987 में) सलमा और जावेद शेख का तलाक हो गया। 

1989 में सलमा आग़ा ने पाकिस्तान के मशहूर स्क्वाश खिलाड़ी रहमत खान से शादी की। सलमा आग़ा ने दो बच्चों, बेटी ज़ारा और बेटे अली आग़ा खान को जन्म दिया। 

इनकी बेटी ज़ारा भी एक्ट्रेस हैं। वो साशा खान नाम से कुछ फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं। वो गायिका भी हैं। कई फिल्मों में गा चुकी हैं। और अपने प्राइवेट एल्बम्स के लिए भी गा चुकी हैं। 

रहमत खान से साल 2010 में सलमा आग़ा का तलाक हो गया था। फिर 2011 में सलमा आग़ा ने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन मंज़र शाह से शादी की। 

सलमा आग़ा अब मुंबई में रहती हैं। इन्हें भारत की नागरिकता मिल चुकी है। इनका बेटा हिमाचल के एक टॉप कॉलेज में पढ़ता है। 

सलमा आग़ा फिर से एक्टिंग में वापसी करना चाहती हैं। गायकी भी करना चाहती हैं। इसलिए फिलहाल वो किसी मौके के इंतज़ार में हैं। देखते हैं उन्हें मौका कब तक मिलता है? मिलता भी है कि नहीं?  

ये भी पढ़ें: Kiran Juneja | बुनियाद से महाभारत तक, कई दमदार किरदार निभा चुकी Actress की कहानी | Biography

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Lucky Ali | 90s के Popular Singer लकी अली की कामयाबी और तीन शादियों की पूरी कहानी जानिए | Biography

Salim Khan | Indore का वो हैंडसम नौजवान जो कभी Cricketer बनना चाहता था, लेकिन बन गया नामी Film Writer | Biography

Vimi | वो अभागी Bollywood Actress जिसका अंत बहुत भयानक हुआ | Biography