Vinod Mehra Biography | शानदार अदाकार विनोद मेहरा की कहानी पढ़िए पूरे विस्तार से

3 विवाह। 2 अफेयर और एक तथाकथित विवाह अपनी साथी अदाकारा रेखा के साथ। विनोद मेहरा भले ही एक सफ़ल एक्टर क्यों ना रहे हों, लेकिन पर्सनल लाइफ़ में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया था। 

biography-of-late-bollywood-actor-vinod-mehra
Biography of Late Bollywood Actor Vinod Mehra - Photo: Social Media

13 फरवरी 1945 को अमृतसर में Vinod Mehra पैदा हुए थे। बचपन में ही अभिनय इन्होंने शुरू कर दिया था। साल 1955 में आई फिल्म अद्ल-ए-जहांगीर में बाल कलाकार की हैसियत से Vinod Mehra ने काम किया था।

कुछ और फिल्मों में भी विनोद जी ने बतौर बाल कलाकार काम किया। फ़िर विनोद मेहरा जी का मुख्य हीरो के तौर पर डेब्यू हुआ 1971 की फिल्म "एक थी रीटा" से।

देखते ही देखते विनोद मेहरा जनता के पसंदीदा बन गए। विनोद मेहरा के लुक्स और अदाकारी ने उन्हें फिल्म जगत के टॉप अदाकारों की कतार में शुमार करा दिया।

विनोद मेहरा जब सफ़ल अभिनेता बन गए तो उनके माता-पिता ने उनका विवाह तय कर दी। विनोद मेहरा ने भी अपने माता-पिता की खुशी का ध्यान रखा और उनकी पसंद की ही लड़की मीना ब्रोका से विवाह कर लिया। पहले कुछ सालों तक तो सब ठीक चल रहा था।

मगर तभी अचानक एक विनोद मेहरा को पहला दिल का दौरा पड़ा। जब विनोद मेहरा ठीक हुए तो उनकी करीबियां बिंदिया गोस्वामी के साथ बढ़ने लगी।

बिंदिया गोस्वाी और विनोद मेहरा के अफेयर की खबरें मीडिया में भी आने लगी। उन खबरों से विनोद मेहरा की पत्नी मीना ब्रोका परेशान रहने लगी।

पहले तो विनोद मेहरा और बिंदिया गोस्वामी, दोनों ही उन खबरों को गलत बताते रहे। लेकिन एक दिन विनोद और बिंदिया के एक करीबी ने सबूत के साथ उनके रिश्ते की तस्दीक मीडिया में कर दी।

मीना ब्रोका ने विनोद मेहरा से तलाक ले लिया। हालांकि तलाक से पहले बहुत ज़्यादा ड्रामा भी हुआ था। विनोद मेहरा और बिंदिया गोस्वामी को कुछ दिनों तक होटलों में छिपकर रहना पड़ा था।

मीना ब्रोका से तलाक के बाद विनोद मेहरा ने बिंदिया गोस्वामी से शादी कर ली। लेकिन बदकिस्मती से तब तक विनोद मेहरा का स्टारडम घटने लगा था। और इसी दौरान बिंदिया गोस्वामी व डायरेक्टर जे.पी.दत्ता के बीच अफ़ेयर स्टार्ट हो गया। कहा जाता है कि बिना विनोद मेहरा को तलाक दिए ही बिंदिया गोस्वामी जे.पी.दत्ता के साथ रहने लगी।

कहा ये गया था कि बिंदिया गोस्वामी जे.पी.दत्ता के साथ भाग गई। विनोद मेहरा ने बहुत कोशिशें की थी कि वो अपनी दूसरी शादी को बचा सकें। लेकिन बिंदिया गोस्वामी ने उनके पास लौटने से इन्कार कर दिया।

उस सब की वजह से विनोद मेहरा काफी टूट गए थे। उनकी हताशा-निराशा तब और ज़्यादा बढ़ गई थी जब उनकी पहली पत्नी मीना ब्रोका ने बिंदिया गोस्वामी को लेकर उनका मज़ाक उड़ाया था।

उस मुश्किल वक्त में विनोद मेहरा को सहारा मिला एक्ट्रेस रेखा का। रेखा खुद भी तब अकेली थी। विनोद मेहरा और रेखा की मित्रता बहुत पुरानी थी। 70 के दशक में दोनों ऑनस्क्रीन हिट थे।

ज़िंदगी के इस मोड़ पर दोनों साथ आ गए। रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ाया गया। कहा जाता है कि विनोद मेहरा और रेखा जी ने शादी कर ली थी। लेकिन विनोद मेहरा की मां ने रेखा को बहू स्वीकार किया ही नहीं। उल्टे रेखा को धक्के मारकर घर से भगा दिया।

हालांकि रेखा ने सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि विनोद मेहरा से उनकी शादी की खबरें एकदम झूठी थी। जबकी रेखा जी की बायोग्राफ़ी में इस बात का ज़िक्र किया गया है। कहा जाता है कि विनोद मेहरा की मां के बर्ताव से रेखा बहुत दुखी हुई और उन्होंने विनोद मेहरा से रिश्ता खत्म कर लिया।

आखिरकार विनोद मेहरा के जीवन में किरण नाम की एक लड़की आई जो केन्या में रहती थी। किरण केन्या में रहने वाले एक भारतीय मूल के एक नामी बिजनेसमैन की बेटी थी। 1988 में विनोद मेहरा और किरण ने शादी कर ली।

किरण ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम सोनिया मेहरा है। किरण जी दूसरी दफा गर्भवती थी जब 30 अक्टूबर 1990 को 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा को दूसरा हार्ट अटैक आ गया। मगर इस दफा विनोद मेहरा जी की जान नहीं बचाई जा सकी। उनका निधन हो गया।

विनोद मेहरा की मृत्यु के बाद किरण मेहरा अपनी बेटी सोनिया को लेकर अपने पिता के पास केन्या चली गई। केन्या में ही उन्होंने विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा को जन्म दिया था। विनोद जी की बेटी और बेटे की परवरिश केन्या में नाना नानी के पास ही हुई।

विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा ने साल 2007 में आई फिल्म विक्टोरिया नंबर 207 से एक्टिंग जर्नी शुरू की थी। लेकिन उनकी जर्नी बहुत कामयाब नहीं रही।

सोनिया ने सिर्फ चार फिल्मों में ही अभिनय किया। विक्टोरिया नंबर 207 के बाद सोनिया ने 2009 की शेडो, 2012 की एख मैं और एक तू, और 2014 की रागिनी एमएमस 2 में काम किया था।

विनोद जी का बेटा रोहन भी अब एक्टर बन चुका है। रोहन ने साल 2018 में आई बाज़ार फिल्म से डेब्यू किया था। उसके बाद कुछ और फिल्मों व वेब सीरीज़ में भी रोहन ने काम किया है।

विनोद मेहरा जी आज भले ही हमारे बीच ना हों। लेकिन उनकी फिल्में और उनकी कहानी हमेशा रहेंगी। जो हमेशा उन्हें यादों में जिंदा रखेंगी। Meerut Manthan Vinod Mehra जी को नमन करता है। 

ये भी पढ़ें- 15 Unknown Facts of Jab we Met Movie | Shahid Kapoor और Kareena Kapoor की शानदार फिल्म की रोचक कहानियां

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Lucky Ali | 90s के Popular Singer लकी अली की कामयाबी और तीन शादियों की पूरी कहानी जानिए | Biography

Salim Khan | Indore का वो हैंडसम नौजवान जो कभी Cricketer बनना चाहता था, लेकिन बन गया नामी Film Writer | Biography

Vimi | वो अभागी Bollywood Actress जिसका अंत बहुत भयानक हुआ | Biography