Oh My God में नज़र आए ये कलाकार अब दुनिया में नहीं हैं मौजूद | कर लीजिए इन्हें याद | Om Puri | Honey Chhaya | Yusuf Hussain | Arun Bali
OMG 2 जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है। ज़ाहिर है, कई लोग ऐसे होंगे जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होगें। फिल्म दर्शकों को इंप्रैस कर पाएगी या नहीं, ये तो 11 अगस्त को ही मालूम होगा। Oh My God 2012 Actors - Photo: Social Media लेकिन आज हम बात करेंगे ओएमजी 1 यानि ओह माय गॉड के पहले पार्ट के कुछ कलाकारों के बारे में। ये वो कलाकार हैं जो अब इस दुनिया से विदा हो चुके हैं। ऐसे में इन कलाकारों के बारे में बात करने का ये एकदम सही वक्त है। Meerut Manthan आज श्रद्धांजलि अर्पित करेगा उन कुछ कलाकारों को जो OMG 1 में तो हमें नज़र आए थे। लेकिन OMG 2 में ये कलाकार हमें नहीं दिखेंगे। OMG 2 की रिलीज़ से पहले इन कलाकारों को आप दर्शक भी सम्मान सहित याद करना चाहेंगे। ये भी पढ़ें: Oh My God 2012 Movie Trivia | OMG फिल्म की मेकिंग से जुड़ी 10 रोचक कहानियां ओम पुरी/Om Puri ओह माय गॉड के पहले भाग में ओम पुरी जी एडवोकेट हनीफ कुरैशी के किरदार में नज़र आए थे। हनीफ भाई ही वो वकील हैं जिन्होंने कांजी लालजी मेहता की मदद के लिए अदालत में ईश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। Om Puri a...