Oh My God में नज़र आए ये कलाकार अब दुनिया में नहीं हैं मौजूद | कर लीजिए इन्हें याद | Om Puri | Honey Chhaya | Yusuf Hussain | Arun Bali

OMG 2 जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है। ज़ाहिर है, कई लोग ऐसे होंगे जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होगें। फिल्म दर्शकों को इंप्रैस कर पाएगी या नहीं, ये तो 11 अगस्त को ही मालूम होगा। 

Oh-My-God-2012-Actors
Oh My God 2012 Actors - Photo: Social Media

लेकिन आज हम बात करेंगे ओएमजी 1 यानि ओह माय गॉड के पहले पार्ट के कुछ कलाकारों के बारे में। ये वो कलाकार हैं जो अब इस दुनिया से विदा हो चुके हैं। ऐसे में इन कलाकारों के बारे में बात करने का ये एकदम सही वक्त है।

Meerut Manthan आज श्रद्धांजलि अर्पित करेगा उन कुछ कलाकारों को जो OMG 1 में तो हमें नज़र आए थे। लेकिन OMG 2 में ये कलाकार हमें नहीं दिखेंगे। OMG 2 की रिलीज़ से पहले इन कलाकारों को आप दर्शक भी सम्मान सहित याद करना चाहेंगे।

ओम पुरी/Om Puri

ओह माय गॉड के पहले भाग में ओम पुरी जी एडवोकेट हनीफ कुरैशी के किरदार में नज़र आए थे। हनीफ भाई ही वो वकील हैं जिन्होंने कांजी लालजी मेहता की मदद के लिए अदालत में ईश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 

Om-Puri-and-Paresh-Rawal-in-Oh-My-God-2012
Om Puri and Paresh Rawal in Oh My God 2012 - Photo: Social Media

फिर तो हनीफ भाई के पास ऐसे लोगों की लंबी कतार लग जाती है जो उनके पास कांजी लालजी मेहता की तरह इंश्योरेंस कंपनी के एक्ट ऑफ गॉड क्लॉज़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं। 

यूं तो ओम पुरी साहब इस फिल्म में चंद दृश्यों में ही नज़र आए थे। लेकिन उन्हीं चंद दृश्यों में वो अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे थे। छह जनवरी साल 2016 में हार्ट अटैक की वजह से 66 साल की उम्र में ओम पुरी जी का निधन हो गया था।

यूसुफ हुसैन/Yousuf Hussain

एक्टर यूसुफ हुसैन ओम माय गॉड फिल्म में जज के रोल मे दिखे थे। चूंकि ओह माय गॉड एक कोर्ट रूम ड्रामा है तो हमें बार बार इस फिल्म में यूसुफ हुसैन नज़र आते हैं। यूसुफ हुसैन उन एक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोग चेहरे से तो पहचाने हैं। 

Actor-Yousuf-Hussain-as-Judge-in-Oh-My-God-2012
Actor Yousuf Hussain as Judge in Oh My God 2012 - Photo: Social Media

लेकिन उनके बारे में जानते बहुत ज़्यादा नहीं हैं। यूसुफ साहब ने दिल चाहता है और रईस जैसी ढेरों बड़े बजट की फिल्मों में काम किया था। इनका फिल्मी सफर साल 1999 में शुरू हुआ था। और अपने करियर में इन्होंने दो सौ से भी ज़्यादा फिल्मों, ढेरों टीवी शोज़ व टीवी कमर्शियल्स में काम किया था। 

यूसुफ साहब के बारे में एक रोचक बात ये है कि ये नामी डायरेक्टर हंसल मेहता के ससुर थे। इनकी बेटी सफीना ने हंसल मेहता से शादी की थी। 30 अक्टूबर 2021 को कोरोना वायरस के इंफैक्शन की वजह से इनकी मृत्यु हो गई थी।

हनी छाया/Honey Chhaya

ओह माय गॉड फिल्म में अभिनेता हनी छाया भी नज़र आए थे। इस फिल्म में हनी छाया जी ने जगदीश का किरदार निभाया था। वैसे हनी छाया जी को आपने और भी कई फिल्मों में देखा होगा। कहा जाता है कि साल 2004 में आई फिल्म 'जागो' से हनी छाया ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। 

Actor-Honey-Chhaya-in-Oh-My-God-2012
Actor Honey Chhaya in Oh My God 2012 - Photo: Social Media

इससे पहले ये फिल्म राइटिंग, डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी के फील्ड में एक्टिव थे। हनी छाया मूलरूप से गुजरात के रहने वाले थे और इनका बचपन गुजरात के राजकोट में बीता था। कम उम्र में ही ये गुजराती थिएटर से जुड़ गए थे। 

हनी छाया ने लंबे वक्त तक सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ असिस्टेंट राइटर की हैसियत से काम किया। फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ ये टीवी शोज़ में भी काम करते थे। 28 फरवरी 2016 को 86 साल की उम्र में हनी छाया ने इस दुनिया को अलविदा कहा था।

अरुण बाली/Arun Bali

ओह माय गॉड में अभिनेता अरुण बाली ने एक अच्छे साधू का किरदार निभाया था। ये साधू अक्सर उन लोगों को चेताता नज़र आता है जो साधू के भेष में ढोंगी हैं और जनता की भावनाओं का फायदा उठाते हैं। अरुण बाली जी का जन्म 23 दिसंबर 1942 को अविभाजित भारत के लाहौर शहर में हुआ था। 

Actor-Arun-Bali-in-Oh-My-God-2012
Actor Arun Bali in Oh My God 2012 - Photo: Social Media

अरुण बाली जी पहले एक्टिंग नहीं करते थे। ये तो गायकी में अपना मुकाम हासिल करना चाहते थे। लेकिन फिर हालात कुछ ऐसे बने कि अरुण बाली थिएटर से जुड़ गए। और इस तरह शुरू हो गया अरुण बाली का अभिनय का सफर। 

यूं तो अरुण बाली ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक दिन कैमरे के सामने भी एक्टिंग करेंगे। लेकिन किस्मत ने कुछ ऐसी करवट बदली कि अरुण बाली को शाहरुख खान के साथ दूसरा केवल नाम के टीवी शो में काम करने का मौका मिला। 

और फिर इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ढेरों टीवी शोज़ व ढेरों फिल्मों में इन्होंने काम किया था। 7 अक्टूबर 2022 को अरुण बाली जी का अचानक निधन हो गया। और इत्तेफाक देखिए, इसी दिन इनकी आखिरी फिल्म गुडबाय भी रिलीज़ हुई थी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Gavin Packard | 90s के बॉलीवुड का एक हैंडसम खलनायक, जिसका अंत बहुत बुरा हुआ | Biography

Anup Jalota | Bhajan Samrat से जुड़े आठ बड़े ही रोचक और Lesser Known Facts

Actor Ali Khan Biography | कहानी Khuda Gawah के Habibullah की जो मुंबई को अपना ख़ून देकर कामयाब हुआ