08 Best Characters Played By Sadashiv Amrapurkar | सदाशिव अमरापुरकर के निभाए आठ धांसू किरदार
08 Best Characters Played By Sadashiv Amrapurkar. सदाशिव अमरापुरकर हिंदी सिनेमा का वो नाम था जिसने अपनी प्रतिभा से इस चमचमाती दुनिया में एक आला मुकाम हासिल किया था। और उनका ऐसा करना ज़ाहिर भी था। क्योंकि सदाशिव एक्टिंग को अपनी ज़िंदगी और अपनी सांसें कहा करते थे। सालों तक खुद को थिएटर में पॉलिश करने के बाद जब सदाशिव फिल्म जगत में आए तो इनका अभिनय कौशल देखकर सब हैरान रह गए। 10 Best Characters Played By Sadashiv Amrapurkar | आज हम आपको सदाशिव अमरापुकर के निभाए कुछ बेहद ज़बरदस्त किरदारों से रूबरू कराएंगे। ये ही वो किरदार हैं जिन्हें निभाकर सदाशिव अमरापुरकर ने फिल्म इंडस्ट्री को अपना लोहा मनवाया था। 08 Best Characters Played By Sadashiv Amrapurkar. ये भी पढ़ें: Shammi Aunty | वो Bollywood Actress जिसे आपने सालों तक और सैकड़ों फिल्मों में देखा | Biography 01- अर्धसत्य का रामा शेट्टी सदाशिव के करियर की पहली फिल्म अर्धसत्य थी। इस फिल्म से पहले सदाशिव केवल थिएटर ही किया करते थे। लेकिन जब लेखक विजय तेंदुलकर ने एक दिन सदाशिव से कहा कि मैंने एक फिल्म लिखी है और उस फिल्म में एक किरदार ...