Smita Patil 15 Unknown Facts | स्मिता पाटिल की वो 15 कहानियां जो सबको नहीं पता
Smita Patil 15 Unknown Facts. स्मिता पाटिल का ज़िक्र कहीं होता है तो आंखों के सामने भूमिका और चक्र फिल्मों में उनके निभाए किरदारों का प्रतिबिंब उभर आता है। महज़ 12 साल लंबे अपने फिल्मी करियर में स्मिता पाटिल ने 2 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे। जो इस बात की तस्दीक करने के लिए काफी है कि स्मिता पाटिल एक ज़बरदस्त अदाकारा थी। Smita Patil 15 Unknown Facts - Photo: Social Media सिर्फ पैरलल सिनेमा में ही नहीं, कमर्शियल फिल्मों में भी स्मिता पाटिल ने अपनी अदाकारी से लाखों लोगों को अपना मुरीद बना लिया था। लेकिन महज़ 31 साल की उम्र में ही स्मिता पाटिल अपने लाखों चाहने वालों का दिल तोड़कर ये दुनिया छोड़कर चली भी गई। स्मिता पाटिल की कहानी मेरठ मंथन आपको पहले ही बता चुका है। स्मिता पाटिल की ज़िंदगी के जो किस्से हमने आपको बताए हैं वो बमुश्किल ही और कहीं मिल पाएंगे। Smita Patil 15 Unknown Facts. ये भी पढ़ें: Smita Patil | वो Actress जिसके बारे में बहुत ज़्यादा झूठ बोला गया है | Biography पहली कहानी स्मिता की पहली कहानी जुड़ी है कई दमदार फिल्मों में उनके साथी कलाकार रहे ओम पुरी के साथ। दरअसल...