Viju Khote को कैसे मिला था Sholay के Kalia का Role? जान लीजिए ये दिलचस्प कहानी
उस वक्त तक कालिया का रोल कौन निभाएगा, ये तय नहीं हुआ था। गब्बर सिंह का कैरेक्टर निभाने के लिए अमजद खान को चुना जा चुका खा। अमजद जब थिएटर किया करते थे तब एक नाटक में विजू खोटे जी ने भी उनके साथ काम किया था। How Viju Khote Got The Role Of Kalia In Sholay - Photo: Social Media वो नाटक अमजद के भाई इम्तियाज़ खान ने डायरेक्ट किया था। उस नाटक में अंग्रेजों द्वारा काले लोगों पर अफ्रीका में किए गए ज़ुल्मों की कहानी दिखाई गई थी। उस नाटक के मात्र चार शो ही गुज़रे थे जब ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार पर दबाव डालकर उस नाटक को बंद करा दिया। ब्रिटिश सरकार का कहना था कि ये नाटक प्रोपेगेंडा है। उस नाटक में Amjad Khan के पिता का किरदार Viju Khote जी ने निभाया था। Viju Khote की बहू यानि अमजद खान की पत्नी उस नाटक में Shabana Azmi बनी थी। जबकी शबाना उन दिनों सेंट ज़ेवियर्स में पढ़ा करती थी। शबाना को सेंट ज़ेवियर्स से नाटक की रिहर्सल में ले जाने का काम विजू और अमजद ही किया करते थे। उस नाटक में विजू खोटे की पत्नी का किरदार रमेश सिप्पी की बहन सुनीता ने निभाया था। और ये सभी लोग नाटक में अफ्रीकी नीग्रो ...