Sunny Deol की Gadar: Ek Prem Katha के बारे में जब Shabana Azmi ने दिया था ऐसा बयान जिसका सनी ने करारा जवाब दिया

Sunny Deol के फैंस Gadar 2 का इंतज़ार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। ज़ाहिर है, फैंस को उम्मीद है कि गदर 2 में उन्हें वैसा ही मनोरंजन मिलेगा जैसा कि पहली वाली गदर में मिला था। वैसे ट्रेलर देखने के बाद गदर 2 से लोगों की उम्मीदें काफी ज़्यादा बढ़ गई हैं। क्योंकि गदर 2 का ट्रेलर है ही इतना खास। 

Sunny-Deol-Shabana-Azmi
Sunny Deol and Shabana Azmi - Photo: Social Media

लेकिन आज बात होगी Sunny Deol की पहले वाली Gadar के बारे में। पहले वाली गदर को लेकर Actress Shabana Azmi ने कुछ ऐसा कहा था जो Sunny Deol को काफी बुरा लगा था। और उन्होंने शबाना को करारा जवाब भी दिया था। क्या था वो पूरा माजरा? चलिए विस्तार से आपको बताते हैं।

22 साल पुरानी है ये कहानी

ये वाक्या काफी पुराना है। साल 2001 का। यानि लगभग 22 साल पुराना। उस साल जब Gadar: Ek Prem Katha फिल्म रिलीज़ हुई थी तब हर तरफ इसी फिल्म के चर्चे थे। जहां बहुत बड़ी तादाद में गदर फिल्म को लोगों ने सराहा था।

Sunny-Deol-and-Ameesha-Patel-in-Gadar-Ek-Prem-Katha
Sunny Deol and Ameesha Patel in Gadar: Ek Prem Katha - Photo: IMDB

तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें ये फिल्म ज़रा भी पसंद नहीं आई थी। उन लोगों ने इसे अपने धर्म की बुरी छवि दिखाने वाली एक प्रोपेगैंडा फिल्म बताया था। 

उस वक्त कुछ धार्मिक संगठनों के लोगों ने गदर फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन भी किए थे। कुछ जगहों पर आगजनी भी हुई थी। 

Shabana Azmi का वो बयान

उसी दौरान एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था,"मुझे लगता है गदर एक भड़काऊ फिल्म है। मुझे इस फिल्म की कहानी ज़रा भी पसंद नहीं आई।

और इस तरह की फिल्म ऐसे मौके पर बनाई गई है जब भारत और पाकिस्तान के रिश्तोँ को सुधारने की कोशिश की जा रही है। 

गदर में मुस्लिमों की छवि अच्छी नहीं दिखाई गई है। इस फिल्म की कहानी के हिसाब से तो हर मुस्लिम पाकिस्तानी है।"

Sunny Deol का करारा जवाब

शबाना आज़मी का ये बयान जब मीडिया की सुर्खियों में आया तो इस पर सनी देओल ने भी रिस्पॉन्स किया। सनी ने कहा, "शबाना आज़मी जी के बयान ने मुझे बहुत निराश किया है। शबाना आज़मी पढ़ी लिखी हैं और उन्हें अच्छी नॉलेज है।"

"लेकिन फिर भी मेरी फिल्म गदर के बारे में उन्होंने ऐसी बात कही है। ऐसे लोग केवल मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।" 

"गदर को मिली अपार सफलता ये साबित करती है कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है। मुझे शबाना आज़मी की ये बात बुरी लगी है।"

"गदर की कहानी विभाजन के दौर की कहानी है। लेकिन हमने किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया है। मैं भी समझदार हूं। और मैं कोई ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई

जब 40 साल बाद रात के अंधेरे में Dharmendra अपने बचपन के गांव Lalton Kalan पहुंचे थे

Gavin Packard | 90s के बॉलीवुड का एक हैंडसम खलनायक, जिसका अंत बहुत बुरा हुआ | Biography