Indian Actors died in year 2025 | साल 2025 में दुनिया छोड़कर जाने वाले कुछ प्रमुख भारतीय अभिनेता व अभिनेत्रियां
Indian Actors Died in 2025. तमाम अच्छी-बुरी यादों के साथ साल 2025 भी आखिरकार खत्म होने ही वाला है। देश और दुनिया में कई बड़े घटनाक्रम इस साल हुए।
मगर हम बात करेंगे सिनेमा के बारे में। और इस लेख में हमारा फ़ोकस रहेगा उन कलाकारों पर जो इस साल ये दुनिया छोड़कर चले गए।
![]() |
| List of all Indian Actors died in 2025 - Photo: Social Media |
जी हां, फ़िल्म और कला जगत के लिए ये साल बहुत बुरा साबित हुआ। इस साल सिने जगत के कई बड़े नाम दुनिया छोड़कर चले गए। आइए, उन सभी कलाकारों को याद करते हैं। Indian Actors Died in 2025.
01- देब मुखर्जी
मृत्यु- 14 मार्च 2025
इस साल हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री से जो सबसे पहली बड़ी और बुरी खबर आई थी, वो थी देब मुखर्जी साहब की डेथ की खबर। 14 मार्च 2025 के दिन एज रिलेटेड इश्यूज़ के चलते देब मुखर्जी साहब की डेथ हो गई थी।
फ़िल्म इंडस्ट्री के बहुत नामी, मुखर्जी परिवार के सदस्य रहे देब मुखर्जी भी एक्टर थे। वैसे तो बहुत ज़्यादा फ़िल्मों में उन्होंने काम नहीं किया था। मगर जिन फ़िल्मों में देब मुखर्जी ने एक्टिंग की थी, उनमें से कुछ ऐसी थी जो हमेशा याद की जाएंगी।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Deb Mukherjee Death - Photo: Social Media |
जैसे एक बार मुस्कुरा दो, मैं तुलसी तेरे आंगन की, बातों बातों में, जो जीता वो ही सिकंदर, किंग अंकल, दलाल और गुदगुदी।
आखिरी फ़िल्म जिसमें देब मुखर्जी साहब ने एक्टिंग की थी, वो थी साल 2009 में आई शाहिद कपूर की कमीने। देब मुखर्जी आज के दौर के नामी डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता थे। यानि काजोल के सगे अंकल थे देब मुखर्जी।
02- मनोज कुमार
मृत्यु- 4 अप्रैल 2025
चार अप्रैल सन 2025 को पूरा भारत उस वक्त सन्न रह गया जब अचानक खबर आई कि भारत के बहुत नामी फ़िल्म एक्टर मनोज कुमार, जिन्हें भारत के लोग भारत कुमार भी कहते हैं, उनकी मृत्यु हो गई है।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Manoj Kumar Death - Photo: Social Media |
अपनी फ़िल्मों से भारत के लोगों में देशभक्ति का जज़्बा भरने वाले मनोज कुमार जी 87 साल की उम्र में इस दुनिया से विदा हो गए थे।
मनोज कुमार जी काफ़ी समय तक दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझते रहे थे। और उन्हें लिवर सिरोसिस भी हो गया था। मनोज कुमार जी के देहांत की खबर ने उनके लाखों फैंस को दुखी कर दिया था।
03- मुकुल देव
मृत्यु- 23 मई 2025
23 मई के दिन भारत के सिने प्रेमियों को एक बहुत शॉकिंग न्यूज़ मिली। जाने-माने एक्टर मुकुल देव के देहांत की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया। कई लोग तो जल्दी से मुकुल देव की मौत की खबर पर यकीन भी नहीं कर सके।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Mukul Dev Death - Photo: Social Media |
मुकुल देव, जिन्होंने कई सालों तक एक से एक फ़िल्मों व टीवी शोज़ में काम करके अपना अच्छा-खासा नाम बनाया था, उनका यूं अचानक जाना सिने प्रेमियों का दिल तोड़ गया। 2025 की मई में अचानक मुकुल देव की तबियत खराब हुई। वो तब दिल्ली में थे।
मुकुल देव को इलाज के लिए दिल्ली के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आईसीयू में शिफ़्ट कर दिया गया। मगर मुकुल देव की जान ना बच सकी। और मात्र 54 साल की उम्र में मुकुल देव की मृत्यु हो गई।
04- रोनो मुखर्जी
मृत्यु- 28 मई 2025
मुखर्जी परिवार के लिए साल 2025 बहुत भारी साबित हुआ। मार्च महीने में देब मुखर्जी का देहांत हुआ था। उस ग़म से मुखर्जी परिवार उबरा भी नहीं था कि 28 मई के दिन इस परिवार के एक और सदस्य, रोनो मुखर्जी का भी निधन हो गया।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Rono Mukherjee Death - Photo: Social Media |
रोनो मुखर्जी डायरेक्टर थे। और उनकी डायरेक्ट की हुई कुछ फ़िल्मों में उनके भाई देब मुखर्जी व जॉय मुखर्जी ने भी काम किया था।
यानि देब मुखर्जी की ही तरह रोनो मुखर्जी भी काजोल के अंकल थे। रोनो मुखर्जी की ही बेटी हैं एक्ट्रेस शर्बनी मुखर्जी। ये वही शर्बनी मुखर्जी हैं जो बॉर्डर फ़िल्म में सुनील शेट्टी की पत्नी के रोल में नज़र आई थी।
05- पार्थो घोष
मृत्यु- 9 जून 2025
100 डेज़, गीत, दलाल, अग्नि साक्षी और गुलाम-ए-मुस्तफ़ा जैसी शानदार फ़िल्में बनाने वाले डायरेक्टर पार्थो घोष का देहांत 9 जून को हुआ था।
पार्थो घोष को अचानक एक हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। उनकी उम्र 76 साल थी। दुखद बात ये रही थी कि एक दिन पहले ही पार्थो घोष जी ने अपना जन्मदिन मनाया था।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Partho Ghosh Death - Photo: Social Media |
8 जून 1949 को कलकत्ता में पार्थो घोष जी का जन्म हुआ था। अफ़सोस की बात ये रही कि जब पार्थो घोष जी का अंतिम संस्कार हुआ था तब फ़िल्म इंडस्ट्री से उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने कोई नहीं पहुंचा था।
06- इंदिरा बिल्ली
मृत्यु- 16 जून 2025
सन 1950-60 और 70 के दशक में हिंदी व पंजाबी फ़िल्मों का जाना पहचाना चेहरा हुआ करती थी इंदिरा बिल्ली। वैसे तो इनका नाम इंदिरा कौर था।
मगर इनकी खूबसूरत कंजी आंखों की वजह से फ़िल्म इंडस्ट्री के लोगों ने इनका नाम इंदिरा बिल्ली रख दिया था। पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री की स्टार हीरोइन हुआ करती थी इंदिरा बिल्ली।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Partho Ghosh Death - Photo: Social Media |
हिंदी फ़िल्मों की बात करें तो ए-ग्रेड फ़िल्मों में तो इंदिरा जी सिर्फ़ सपोर्टिंग एक्ट्रेस तक ही सीमित रह गई। मगर कई बी-ग्रेड फ़िल्में, जिन्हें स्टंट फ़िल्में भी कहा जाता था, उनमें इंदिरा बिल्ली ने मुख्य हीरोइन के तौर पर काम किया था।
और उनमें से कुछ फ़िल्में बहुत चर्चित भी हुई थी। सोलह जून 2025 को 88 साल की उम्र में इंदिरा कौर उर्फ़ इंदिरा बिल्ली जी का देहांत हो गया था।
07- शेफ़ाली जरीवाला
मृत्यु- 27 जून 2025
27 जून 2025 को भारत के लोग उस वक्त बहुत हैरान हो गए जब कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर हुई एक्ट्रेस शेफ़ाली जरीवाला मात्र 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से अकाल मृत्यु का शिकार हो गई।
शेफ़ाली की मौत का मीडिया में बहुत चर्चा हुआ। ऐसा कहा गया कि शेफ़ाली ने हद से ज़्यादा एंटी एजिंग दवाईयां, यानि जवान बनाए रखने वाली दवाइयां ले ली थी, इस वजह से उनकी मौत हुई थी।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Shefali Jariwala Death - Photo: Social Media |
सन 2002 में जब भारत में रीमिक्स म्यूज़िक वीडियोज़ का दौर चल रहा था तब अचानक से शेफ़ाली ज़रीवाला को कांटा लगा गाने के रीमिक्स वीडियो से देश ही नहीं, दुनियाभर में ख्याति मिल गई थी।
और तभी से शेफ़ाली कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर हो गई थी। हालांकि इतनी ख्याति मिलने के बावजूद भी शेेफ़ाली जरीवाला ने कैमरे के सामने बहुत ज़्यादा काम नहीं किया था।
08- कोटा श्रीनिवास राव
मृत्यु- 13 जुलाई 2025
जुलाई महीने की 13 तारीख को हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के अलावा साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री उस वक्त सरप्राइज़्ड रह गई जब खबर आई कि दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का देहांत हो गया है।
13 जुलाई की सुबह के वक्त ही लंबी बीमारी के चलते कोटा श्रीनिवास राव की मृत्यु हो गई थी। वो 83 साल के थे। हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित फ़िल्म नगर के अपने घर में कोटा श्रीनिवास राव ने आखिरी सांस ली थी।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Kota Srinivasa Rao Death - Photo: Social Media |
यूं तो कोटा श्रीनिवास राव साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। मगर हिंदी दर्शक भी उनसे अच्छी तरह से वाकिफ़ थे।
कोटा श्रीनिवास राव ने सरकार, डार्लिंग, लक, रक्त चरित्र के दोनों भाग व बाग़ी फ़िल्म में काम किया था। हिंदी दर्शकों को भी कोटा श्रीनिवास राव का अभिनय बहुत पसंद आता है।
09- बी. सरोजा देवी
मृत्यु- 14 जुलाई 2025
कोटा श्रीनिवास राव की मृत्यु के अगले ही दिन साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री से एक और बहुत बुरी खबर आई। साउथ सिनेमा की बहुत मशहूर एक्ट्रेस बी. सरोजा देवी 87 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चली गई।
बी. सरोजा देवी बैंगलोर स्थित अपने घर में अचेत पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल लेकर जाया गया। मगर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | B saroja Devi Death - Photo: Social Media |
बी. सरोजा देवी उम्र सम्बन्धी बीमारियों से जूझ रही थी। बी. सरोजा देवी ने भी कई नामी हिंदी फ़िल्मों में काम किया था। जैसे पैग़ाम, ससुराल, प्यार किया तो डरना क्या, प्रीत ना जाने रीत, हरी दर्शन इत्यादि।
10- धीरज कुमार
मृत्यु- 15 जुलाई 2025
जुलाई महीने में लगातार तीसरे दिन तीसरी शॉकिंग न्यूज़ फ़िल्म इंडस्ट्री से आई। 15 जुलाई को पता चला कि अभिनेता व दिग्गज प्रोड्यूसर धीरज कुमार भी 80 साल की उम्र में मृत्यु का शिकार हो गए।
धीरज कुमार किसी ज़माने में फ़िल्म इंडस्ट्री का बहुत चर्चित चेहरा हुआ करते थे। वो उस टैलेंट हंट शो का हिस्सा थे जिसे राजेश खन्ना ने जीता था। धीरज कुमार का करियर भी उस टैलेंट शो की मदद से शुरू हुआ था। उन्होंने कुछ फ़िल्में साइन कर ली।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Dheeraj Kumar Death - Photo: Social Media |
फिर वो पंजाबी सिनेमा की तरफ़ चले गए। पंजाबी सिनेमा में उन्होंने कुछ सालों तक काम किया। और मनोज कुमार जी के बुलावे पर वापस मुंबई लौट आए।
आगे चलकर धीरज कुमार ने टीवी शोज़ प्रोड्यूस करने शुरू किए। और दूरदर्शन सहित अन्य टीवी चैनल्स के लिए कई लोकप्रिय टीवी शोज़ धीरज कुमार जी ने प्रोड्यूस व डायरेक्ट किए थे।
11- चंद्रा बरोट
मृत्यु- 20 जुलाई
20 जुलाई 2025 को खबर आई कि नामी डायरेक्टर चंद्रा बरोट की मौत हो गई है। चंद्रा बरोट वो डायरेक्टर हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन को लेकर डॉन फ़िल्म बनाई थी। और डॉन का भारतीय सिने जगत में क्या रुतबा है, ये हम सभी जानते हैं।
चंद्रा बरोट मनोज कुमार के सहायक हुआ करते थे। डॉन फ़िल्म का निर्माण किया गया था कैमरामैन नरीमन ईरानी को कर्ज़ से निकालने के लिए, जो पहले एक फ़िल्म पर पैसा लगाकर कर्ज़ के बोझ तले दबे हुए थे।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Director Chandra Barot Death - Photo: Social Media |
नरीमन ईरानी को कर्ज़ से निकालने के लिए अमिताभ बच्चन, ज़ीनत अमान व अन्य कलाकारों ने मिलकर काम किया। और इन कलाकारों की अगुआई की थी चंद्रा बरोट ने। अफ़सोस कि बाद में कभी भी चंद्रा बरोट को वो रुतबा हासिल नहीं हुआ जो उन्हें उनकी पहली फ़िल्म डॉन से मिला था।
12- बबला मेहता
मृत्यु- 22 जुलाई 2025
90 के दशक की एक जादुई आवाज़ थे बबला मेहता। उन्होंने एक से एक गाने गाए थे। मगर 22 जुलाई 2025 को बबला मेहता जी का भी देहांत हो गया था।
बबला जी मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले थे। वो सिर्फ़ गायक ही नहीं थे। वो एक कंपोज़र और एक ऑडियो इंजीनियर भी थे। फ़िल्मों के अलावा बबला जी ने भजन वगैरह भी काफ़ी गाए थे।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Singer Babla Mehta Death - Photo: Social Media |
उस दौर के संगीतकारों को अन्य गायकों की ही तरह बबला मेहता जी भी बहुत भाते थे। हालांकि ये भी एक सच है कि बबला मेहता जी को वैसी ख्याति नहीं मिल सकी थी जैसी कि उनके समकालिक अन्य गायकों को मिली थी।
13- नाज़िमा
मृत्यु- 11 अगस्त 2025
1950-60 और 70 के दशक की फ़िल्मों में मोस्टली चरित्र भूमिकाएं निभाने वाली अभिनेत्री महरुन्निशां उर्फ़ नाज़िमा भी 2025 की 11 अगस्त को दुनिया छोड़ गई।
नाज़िमा फ़िल्म इंडस्ट्री की बहन कहलाती थी। क्योंकि इन्हें ज़्यादातर हीरो या हीरोइन की बहन के किरदार मिलते थे। या अन्य तरह के सपोर्टिंग रोल्स नाज़िमा जी ने फ़िल्मों में निभाए थे।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Actress Nazima Death - Photo: Social Media |
हालांकि जब नाज़िमा जी ने फ़िल्मों में एक्टिंग करना शुरू किया था तब वो बच्ची ही थी। यानि बाल कलाकार के तौर पर उन्होंने अभिनय शुरू किया था।
और तब उनका नाम होता था बेबी चांद। बतौर बाल कलाकार नाज़िमा जी ने पतिता, बिरज बहू, देवदास इत्यादि फ़िल्मों में काम किया था।
14- अच्यूत पोतदार
मृत्यु- 18 अगस्त 2025
अच्यूत पोतदार, जिन्हें आप और हम सालों से फ़िल्मों व टीवी शोज़ में देखते आ रहे थे, वो भी साल 2025 की 18 अगस्त को नब्बे साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए।
वो भी अपने जन्मदिन से दो दिन पहले। अगर दो दिन और जी लिए होते तो 91 साल की उम्र पूरी कर चुके होते। खैर, अच्यूत पोतदार किसी वक्त पर भारतीय सेना में नौकरी करते थे।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Achyut Potdar Death - Photo: Social Media |
बाद में इंडियन ऑयल में आ गए। और इस नौकरी में रहते हुए अच्यूत पोतदार जी ने थिएटर करना शुरू कर दिया था। फिर तो थिएटर का उन्हें ऐसा शौक लगा कि वो प्रोफ़ेशनल एक्टर ही बन गए।
15- जसविंदर भल्ला
मृत्यु- 22 अगस्त 2025
वैसे तो जसविंदर भल्ला जी ने पंजाबी फ़िल्मों में ही काम किया था। मगर पंजाबी फ़िल्मों में अपनी एक्टिंग से वो इतने मशहूर हो गए थे कि हिंदी सिनेमा के शौकीन भी जसविंदर भल्ला जी के चेहरे को अच्छी तरह से जानने-पहचानने लगे थे।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Jaswinder Bhalla Death - Photo: Social Media |
22 अगस्त 2025 को जसविंदर भल्ला जी को स्ट्रोक आया। जिसके बाद उन्हें फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें ठीक करने की काफ़ी कोशिशें की गई थी। मगर वो ठीक ना हो सके। 65 साल की एज में जसविंदर भल्ला जी की मौत हो गई।
16- प्रिया मराठे व प्रेम सागर
मृत्यु- 31 अगस्त 2025
मनोरंजन जगत के लिए 31 अगस्त 2025 की तारीख़ भी बहुत मनहूस साबित हुई। क्योंकि इस तारीख को मनोरंजन जगत के दो बड़े नाम ये दुनिया छोड़ गए।
ये नाम थे प्रेम सागर और प्रिया मराठे। रामानंद सागर के पुत्र, और खुद भी बहुत नामी सिनेमैटोग्राफ़र, राइटर और डायरेक्टर रहे प्रेम सागर साहब की इस दिन मृत्यु हो गई थी। वो 84 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
![]() |
Indian actors died in year 2025 | Priya Marathe and Prem Sagar Death - Photo: Social Media |
दूसरी तरफ़, मात्र 38 साल की उम्र में ही मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे कैंसर की वजह से अकाल मृत्यु का शिकार हो गई थी। प्रिया मराठे ने कई पॉप्युलर टीवी शोज़ में काम किया था।
17- ज़ुबीन गर्ग
मृत्यु- 19 सितंबर 2025
19 सितंबर 2025 को पूरा भारत उस वक्त शॉक्ड रह गया जब अचानक खबर आई कि मशहूर गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में मृत्यु हो गई है। देशभर में मौजूद जुबीन गर्ग के फैंस इस खबर पर यकीन नहीं कर सके थे।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Zubeen Garg Death - Photo: Social Media |
असम व नॉर्थईस्ट में मौजूद जुबीन गर्ग के फैंस के लिए तो उनकी मौत की खबर किसी मातम से कम नहीं थी। वहां के लोगों ने एक स्वर होकर कहा कि स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन की मृत्यु नहीं हुई है। बल्कि उनकी हत्या की गई है।
जिसके बाद असम पुलिस ने जुबीन की मृत्यु की जांच शुरू कर दी। वो जांच अभी भी चल रही है। और कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
18- संध्या शांताराम
मृत्यु- 04 अक्टूबर 2025
04 अक्टूबर 2025 को जब भारत के महानतम फ़िल्मकारों में से एक वी. शांताराम की तीसरी पत्नी, और एक ज़माने में बहुत नामी अभिनेत्री व नृत्यांगना रही संध्या शांताराम जी की मौत की खबर आई तो सिर्फ़ भारत ही नहीं, भारतीय सिनेमा से वाकिफ़ दुनियाभर में जितने भी लोग हैं, वो सभी दुखी हो गए।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Sandhya Shantaram Death - Photo: Social Media |
वी. शांताराम जी के निर्देशन में कुछ बेहद क्लासिक फ़िल्मों में अपने अभिनय व नृत्य का जलवा बिखेरने वाली संध्या मृत्यु के वक्त 94 साल की हो चुकी थी। और उम्र संबंधी बीमारियों से ही जूझ रही थी। कुछ सालों से काफ़ी बीमार चल रही थी संध्या जी।
19- प्रियांशू क्षत्रिय
मृत्यु- 08 अक्टूबर 2025
08 अक्टूबर को खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन के साथ झुंड फ़िल्म में काम करने वाले प्रियांशु क्षत्रिय की हत्या कर दी गई है। प्रियांशु कोई रेगुलर एक्टर नहीं था। वो क्रिमिनल बैकग्राउंड का व्यक्ति था।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Priyanshu Chetri Death - Priyanshu Chhetri |
अमिताभ बच्चन के साथ झुंड फ़िल्म में काम करने के बाद प्रियांशु का अपने इलाके में बहुत नाम हुआ था।। मगर चूंकि प्रियांशु आपराधिक प्रवत्ति वाला इंसान था और कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता था, तो पुलिस ने उसे कई बार गिरफ़्तार भी किया था।
अपने इलाके में वो छोटा छत्री और बाबू छत्री के नाम से मशहूर था। 08 अक्टूबर को रेलवे लाइन के किनारे प्रियांशु की डेड बॉडी मिली थी। किसी ने प्रियांशु का गला रेत दिया था।
20- राजवीर जवंदा
मृत्यु- 08 अक्टूबर 2025
उभरते हुए पंजाबी सिंगर राजवीर सिंह जवंदा आठ अक्टूबर 2025 को ये दुनिया छोड़ गए थे। लेकिन जाने से पहले ज़िंदगी के लिए उन्होंने मौत से कई दिनों तक लड़ाई की थी। राजवीर जवंदा दरअसल एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे।
वो अपनी मोटरसाइकिल से हिमाचल प्रदेश गए थे। वापस लौटते समय एक जगह हाइवे पर दो आवारा सांड बुरी तरह लड़ रहे थे। राजवीर उन लड़ते सांडों से बचकर निकल रहे थे। मगर अचानक वो सांड भागने लगे और राजवीर जवंदा के सामने आ गए।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Rajvir Jawanda Death - Photo: Social Media |
जिसके बाद राजवीर अपनी मोटरसाइकिल पर काबू नहीं कर पाए। उनकी मोटरसाइकल फ़िसल गई। और राजवीर को गंभीर चोटें लग गई। राजवीर को एक हॉस्पिटल ले जाया गया। मगर वहां उनका इलाज नहीं किया गया।
बाद में मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में उन्हें लाया गया। यहां राजवीर बारह दिनों तक ज़िंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते रहे। 27 सितंबर को उनका एक्सीडेंट हुआ था। और 08 अक्बूटर को राजवीर जवंदा की मौत हो गई।
21- वरिंदर सिंह घुम्मण
मृत्यु- 09 अक्टूबर 2025
वरिंदर सिंह घुम्मण, जो भारत में बॉडी बिल्डिंग का बड़ा नाम थे। ज़बरदस्त शरीर के मालिक थे, वो 09 अक्टूबर 2025 को मात्र 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो गए।
वरिंदर सिंह घुम्मण को भारत का पहला वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर कहा जाता था। वरिंदर ना सिर्फ़ बॉडी बिल्डर थे, बल्कि एक्टर भी थे। सलमान खान से उनकी बढ़िया दोस्ती थी।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Varinder Singh Ghuman Death - Photo: Social Media |
और सलमान के साथ वरिंदर सिंह घुम्मण ने टाइगर 3 फ़िल्म में काम भी किया था। हालांकि एक्टिंग उन्होंने इससे पहले भी कुछ फ़िल्मों में की थी। वरिंदर के कंधे की सर्जरी की जा रही थी जब उन्हें हार्ट अटैक आया था।
22- गुरमीत सिंह मान
मृत्यु- 10 अक्टूबर 2025
राजवीर सिंह जवंदा और वरिंदर सिंह घुम्मण की मृत्यु के ग़म से पंजाबी इंडस्ट्री ज़रा भी नहीं उबरी थी कि 10 अगस्त को एक और बुरी खबर आ गई।
नामी गायक गुरमीत सिंह मान का निधन हो गया। कभी पुलिस अधिकारी रहे गुरमीत सिंह ने पंजाबी लोकगायन को फिर से लोकप्रिय बना दिया था।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Gurmeet Singh Maan Death - Photo: Social Media |
लाखों की तादाद में उनके फैंस देश और दुनिया से उन्हें प्यार-दुलार भेजते थे। बताया जाता है कि गुरमीत सिंह मान को हार्ट व किडनी की बीमारियां थी।
एक सप्ताह पहले अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। और फिर 10 अगस्त 2025 को उनकी मृत्यु हो गई।
23- पंकज धीर व मधुमति
मृत्यु- 15 अक्टूबर 2025
साल 2025 के सबसे मनहूस दिनों में से एक था 15 अक्टूबर 2025 का दिन। इस दिन पहले खबर आई कि नामी अभिनेता पंकज धीर का कैंसर की वजह से निधन हो गया है।
पंकज धीर जी की मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया। लोग महाभारत में उनके निभाए दानवीर कर्ण के किरदार को याद करने लगे। उस किरदार की तमाम कहानियां बताई जाने लगी।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Pankaj Dheer and Madhumati Death - Photo: Social Media |
फिर कुछ ही घंटे बाद पता चला कि एक वक्त की मशहूर अदाकारा व नृत्यांगना हुटोक्सी रिपोर्टर उर्फ़ मधुमति की भी मृत्यु हो गई। मधुमति को लोग दूसरी हेलेन कहते थे। क्योंकि वो भी फ़िल्मों में कई बार कैबरे डांस करते दिखी थी। और काफ़ी हद तक हेलेन जैसी ही दिखती थी।
फ़िल्मों से रिटायरमेंट लेकर मधुमति जी ने अपनी एक डांस एकेडेमी शुरू की थी। उनके कई ऐसे स्टूडेंट्स हैं जिन्होंने उनसे ट्रेनिंग लेने के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री में बढ़िया नाम कमाया था।
24- असरानी
मृत्यु- 20 अक्टूबर 2025
भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री को इस साल कई बड़े झटके लगे। जिनमें से एक था 20 अक्टूबर 2025 वाला झटका। इस तारीख को बेहद मशहूर और शानदार कॉमेडियन व एक्टर असरानी साहब की मृत्यु हो गई। असरानी जी 84 साल के थे।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Asrani Death - Photo: Social Media |
असरानी जी की मौत का दुख इसलिए भी बहुत ज़्यादा रहा क्योंकि वो दिवाली के दिन दुनिया छोड़कर गए थे।
और जब उनकी मृत्यु की खबर आई थी उससे कुछ ही देर पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देशवासियों को हैप्पी दिवाली कहा था। असरानी साहब का दर्जा बहुत ऊंचा है फ़िल्म इंडस्ट्री में। उन्हें हमेशा सम्मान से याद किया जाएगा।
25- ऋषभ टंडन
मृत्यु- 22 अक्टूबर 2025
असरानी जी की मौत की खबर से मिले सदमे से लोग सही से उबरे भी नहीं थे कि एक दिन बाद ही मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर आ गई।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Rishabh Tandon Death - Photo: Social Media |
एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन की हार्ट अटैक का शिकार होने के बाद मृत्यु हो गई। ऋषभ उस वक्त दिल्ली में थे जब उनकी मृत्यु हुई थी। वो दिल्ली के ही रहने वाले थे और अपने परिवार संग दिवाली मनाने दिल्ली आए थे।
पत्नी ओलस्या संग ऋषभ मुंबई में रहते थे। ऋषभ मात्र 35 साल के थे। और दुखद बात ये रही थी कि मृत्यु से कुछ दिन पहले, 11 अक्टूबर को ऋषभ टंडन ने अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।
26- एडमैन पीयुष पांडे
मृत्यु- 23 अक्टूबर 2025
भारत में विज्ञापन जगत का बहुत बड़ा नाम थे पीयुष पांडे। डिजिटल युग, यानि इंटरनेट के ज़माने से पहले जब टीवी चैनल्स ही मनोरंजन व सूचनाओं का एकमात्र ज़रिया हुआ करते थे, उस वक्त टीवी पर जो कुछ बेहद लोकप्रिय विज्ञापन हमने और आपने देखे थे, उनमें से ज़्यादातर पीयुष पांडे जी के दिमाग की उपज थे।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Adman Piyush Pandey Death - Photo: Social Media |
23 अक्टूबर 2025 को 70 साल की उम्र में पीयुष पांडे का देहांत हो गया था। वैसे इंटरनेट पर ज़्यादार वेबसाइट्स इनकी मृत्यु की तारीख 24 अक्टूबर बताती हैं। लेकिन पीयुष पांडे वास्तव में 23 अक्टूबर 2025 की सुबह ही गुज़र गए थे। उनकी मृत्यु की खबर 24 अक्टूबर को आई थी।
27- सचिन चंदवाड़े
मृत्यु- 24 अक्टूबर 2025
मशहूर वेब सीरीज़ जामताड़ा के दूसरे सीज़न में नज़र आए एक्टर सचिन चंदवाड़े की 24 अक्टूबर 2025 को मौत हो गई थी। सचिन ने आत्महत्या की थी। हालांकि ये नहीं पता चल सका कि क्यों की थी।
मगर खबरों में बताया जाता है कि 23 अक्टूबर को उनके घरवालों ने उन्हें जलगांव स्थित घर पर फांसी पर लटका हुआ पाया था।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Sachin Chandwade Death - Photo: Social Media |
आनन-फानन में सचिन को उनके घरवाले अस्पताल लेकर दौड़े। कुछ अस्पतालों ने तो उन्हें भर्ती करने से ही इन्कार कर दिया था।
बाद में एक प्राइवेट नर्सिंग होम ने सचिन को भर्ती किया। मगर सचिन की तबियत नहीं सुधरी। और बिगड़ गई। ऐसे में परिजन उन्हें धुले के एक अस्पताल ले गए इलाज के लिए।
लेकिन उसी अस्पताल में सचिन चंदवाड़े की मौत हो गई। सचिन की मौत की खबर 27 अक्टूबर को सामने आई थी।
28- सतीश शाह
मृत्यु- 25 अक्टूबर 2025
साल 2025 का अक्टूबर महीना तो भारत के फ़िल्म जगत पर कहर बनकर टूट पड़ा था जैसे। कई बड़े कलाकार इस महीने मृत्यु का शिकार हुए थे। 25 अक्टूबर 2025 को नामी एक्टर व कॉमेडियन सतीश शाह साहब का भी देहांत हो गया था।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Satish Shah Death - Photo: Social Media |
सतीश शाह के देहांत की खबर ने भी सिने प्रेमियों को बहुत रुलाया। शुरुआत में खबरें आई थी कि किडनी फेल्योर की वजह से सतीश शाह का निधन हुआ था।
क्योंकि वो किडनी पेशेंट थे और काफ़ी समय से इलाज करा रहे थे। मगर बाद में पता चला कि सतीश शाह कार्डियक अरेस्ट की वजह से मृत्यु का शिकार हुए थे।
29- सुलक्षणा पंडित
मृत्यु- 06 नवंबर 2025
2025 के नवंबर महीने में इंडियन सिने लवर्स को एक बड़ा झटका लगा। एक समय की बहुत खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित की मौत हो गई। सुलक्षणा पंडित 71 साल की थी। और कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो गई थी। बीमार तो वो काफ़ी समय से चल रही थी।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Sulakshana Pandit Death - Photo: Social Media |
सुलक्षणा पंडित किसी ज़माने में संजीव कुमार के प्रति अपने प्रेम के लिए चर्चाओं में रहती थी। वो संजीव कुमार से शादी करना चाहती थी। मगर संजीव कुमार जी ने इन्कार कर दिया था। जिसके बाद सुलक्षणा पंडित का दिल बुरी तरह टूट गया।
उन्होंने किसी और से भी शादी नहीं की। सन 1985 में जब संजीव कुमार जी अचानक दुनिया छोड़ गए तो सुलक्षणा पंडित की मानसिक हालत बिगड़ गई। उन्होंने काम करना भी बंद कर दिया और लोगों से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया था।
30- ज़रीन कतरक खान
मृत्यु- 07 नवंबर 2025
सुलक्षणा पंडित की मृत्यु के अगले ही दिन, यानि 07 अक्टूबर को संजय खान की वाइफ़ व कभी मॉडलिंग और एक्टिंग जगत में कुछ समय के लिए सक्रिय रही ज़रीन कतरक खान की भी कार्डियक अरेस्ट की वजह से 79 साल की उम्र में मृत्यु हो गई।
बहुत से लोगों को, खुद हमें भी हमेशा से यही पता था कि ज़रीन जी मुस्लिम थी। जब उनकी मृत्यु हुई तो लोगों ने कहना शुरू किया कि ज़रीन पारसी धर्म को मानने वाली थी।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Zarine Khan Katrak Death - Photo: Social Media |
मगर जब लोगों ने ज़रीन जी के बेटे ज़ायद खान को उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से करते देखा तो लोग हैरान रह गए।
और तब कुछ जानकार लोगों ने खुलासा किया कि ज़रीन कतरक हिंदू ही थी। संजय खान से शादी करने के बावजूद उन्होंने हिंदू धर्म कभी नहीं छोड़ा था। इसलिए उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया था।
31- कामिनी कौशल
मृत्यु- 14 नवंबर 2025
14 नवंबर 2025 को सभी भारतीयों का दिल उस वक्त दुखी हो गया जब पता चला कि अभिनेत्री कामिनी कौशल, जो लगभग सात दशकों तक, शायद भारत में सबसे लंबे समय तक फ़िल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस थी, उनकी मृत्यु हो गई।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Kamini Kaushal Death - Photo: Social Media |
कामिनी कौशल 98 साल की थी। साल 1946 में चेतन आनंद की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'नीचा नगर' से कामिनी कौशल जी का अभिनय सफ़र शुरू हुआ था। और उन्होंने साल 2022 तक फ़िल्मों में काम किया था।
उस साल आई आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में कामिनी कौशल जी नज़र आई थी। ये उनकी आखिरी फ़िल्म थी। कामिनी कौशल जी भी उम्र सम्बन्धी बीमारियों से जूझ रही थी।
32- धर्मेंद्र
मृत्यु- 24 नवंबर 2025
नवंबर 2025 की 11 तारीख को जब धर्मेंद्र जी की मृत्यु की खबर आई तो सभी का दिल टूट गया था। मगर लोगों ने बड़ी राहत महसूस की जब हेमा मालिनी जी व देओल परिवार के अन्य सदस्यों ने धरम जी की मौत की खबरों को गलत करार दिया।
फिर लोगों ने मीडिया को कोसना शुरू कर दिया। और कुछ न्यूज़ एंकर्स को जमकर ट्रोल किया गया। एक-दो दिन बाद धरम जी को अस्पताल से उनके घर भी भेज दिया गया। खबरें आई कि धरम जी की तबियत में सुधार भी हो रहा है।
![]() |
| Indian actors died in year 2025 | Dharmendra Death - Photo: Social Media |
लेकिन 24 नवंबर को जो धरम जी की मृत्यु की खबर आई, वो झूठी नहीं थी। ही-मैन ऑफ़ बॉलीवुड कहलाने वाले धर्मेंद्र, सच में इस बार दुनिया छोड़कर चले गए। वो 89 साल के थे।
और 90वें जन्मदिन से मात्र 14 दिन पहले ही मृत्यु का शिकार हो गए थे। धरम जी के जाने से उनके करोडों फैंस के दिल टूट गए। कई लोग तो रोते हुए नज़र भी आए थे।
ये भी पढ़ें- Bollywood Actors Died in 2023 | इस दफा ये सभी कलाकार रुलाकर चले गए

































टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें